खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के बोधीछपरा गांव में बुधवार को धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही में जुटी हुई है।
ग्रामसभा बोधीछपरा के रामनाथ चौराहा के समीप गीता देवी नामक एक महिला ने दरवाजे पर बुधवार को प्रार्थना सभा के माध्यम से लोगों की भीड़ जुटाई थी। इसमें बाहर से भी कुछ लोग पहुंचे हुए थे। गांव के कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान का कहना है कि सूचना पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…