सपहां/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया के विधानसभा फाजिलनगर अंतर्गत बसडीला पाण्डेय के समीप से कसया तुर्कपट्टी मार्ग से निकलकर रावतपार डीग्री महुअवाँ कारखाना पुरेन्द्रपुर महासोन को जोडने वाली सड़क गढ्ढों मे तबदील हो गई है। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आयेदिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं ।परेशान क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को इन गढ्ढों मे धान की रोपाई कर विरोध किया तथा शासन से इस सड़क को यथाशीघ्र बनवाने की मांग की ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मिला गया लेकिन कोई इसपर ध्यान नही दिया। आविद अली इमरान अहमद सूर्यमन शर्मा मनोज शर्मा राजेश गुप्ता राजेश शर्मा आकाश यादव अनुज यादव अमरनाथ शर्मा आकाश शर्मा फूलकुंवर शर्मा अशरफ अली कुन्दन शर्मा छेवी शेख योगेंद्र गुप्ता नजाम जहीर आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण बारह वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन आजतक एकभी बार मरम्मत का कार्य नही कराया गया।
इस सम्बंध मे पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिली हैं कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…