News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कूड़ेदान की कमी से सड़को पर फेंक रहे लोग कूड़ा कचरा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2021  |  5:35 PM

483 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कूड़ेदान की कमी से सड़को पर फेंक रहे लोग कूड़ा कचरा

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.18 श्यामा प्रसाद मुख़र्जी नगर(मथौली )मे कूड़ेदान की कमी के कारण यहाँ के निवासी सड़क पर ही कूड़ा कचरा फेक रहे है जिससे इस मुहल्ले के सड़क पर काफ़ी गन्दगी फ़ैला रहता है, हालांकि सफाई कर्मी अपने नियत समय पर आकर कूड़ा कचरा तो उठाते है लेकिन कूड़ेदान न होने से कूड़ा कचरा चारो तरफ फ़ैल जाता है और पूरी तरह सफाई नहीं हो पाता है l ज्ञात हो की उक्त वार्ड के मुहल्ले मे केवल एक ही कूड़ेदान हैl सरकार और प्रशासन के लाख प्रयासों और जागरूकता अभियान के बाद भी यहाँ के लोग स्वच्छता अभियान को दर किनार कर रहे है । इस मुहल्ले मे अब भी स्वस्क्छता अभियान को लेकर कोई जागरूकता नही दिख रहा । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोरा ने अपने कार्यकाल मे खुद सड़क के किनारे दुकानों तथा घरो को सख्त हिदायत देते हुए कहा था कि कूड़ा सड़क पर न फेके तथा अपने आस पास के जगह को साफ सुथरा रखे वरना चालान किया जाएगा । कुछ समय तो लोगो मे चालान को लेकर डर था जिसके चलते लोग कूड़ा सड़क पर नही फेकते थे परंतु उनका स्थानांतरण होते ही फिर स्थिति ज्यो की त्यों बन गया l नगर मे देखा जाय तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सड़क के पटरियों पर हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करा दिया था और अतिक्रमण न करने का कड़ा निर्देश भी दिये थे, परन्तु अब फिर सड़क के किनारे फुटपात पर अतिक्रमण होना शुरू हो गया है, जिससे आवागमन मे लोगो को काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है l

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking