News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2022  |  8:41 PM

514 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित
  • व्यक्ति और पद गौरवपूर्ण हों तो अद्भुत एवं ऐतिहासिक: कौस्तुभ नारायण

कसया/कुशीनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आज दिनांक 19 सितम्बर, 2022 को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर डॉ कौशतुभ नारायण मिश्रा, द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने कहा कि अनेक बार व्यक्ति पद से गौरवान्वित होता है और अनेक बार पद व्यक्ति से गौरवान्वित होता है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

व्यक्ति और पद जब दोनों गौरवपूर्ण हों तो वह अद्भुत एवं ऐतिहासिक अवसर होता है। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के प्रारम्भिक जीवन लेकर वर्तमान तक उनके कठिन परिश्रम, अदभुत शाहस, कर्म के प्रति समर्पण, देश के प्रति प्रेम आदि छायाचित्रों के माध्यम दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में प्रमुख जन कल्याणकारी योजनायें, भारत का संकल्प, शिक्षा का नया अध्याय, प्रकृति संग नवाचार, संस्कृति का दर्शन विरासत का संरक्षण, गुमनाम नायकों को उचित सम्मान, शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि आदि छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। अतिथियों का स्वागत संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर दिवाकर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष, अवैध नाथ सिंह, अधिशासी अधिकारी, तेज प्रताप शुक्ला, प्रधानाध्यापक प्रभुनाथ सिंह, शैलेश, अवधेश, वेग, मीरचन्द आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking