कसया/कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान नयी दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में कुशीनगर जनपद के मूल निवासी और वर्तमान में चंडीगढ़ में कृषि वैज्ञानिक के रूप में कुशीनगर की माटी को गौरवांवित कर रहे प्रकृति प्रेमी डॉ0 गणेश सिंह चौहान के जन्मोत्सव पर रविवार को हाटा विकास खंड के ग्राम सभा चिउटहा में आम के पौधे का रोपण किया गया।सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि डॉ0 चौहान संस्था की गतिविधियों को सोशल मीडिया से देखते रहते हैं और समय समय पर मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन करते रहते हैं। उन्होंने कुशीनगर को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण हेतु आर्थिक सहयोग किया था इसलिए संस्था द्वारा उनके जन्मोत्सव पर उपहार स्वरूप कुशीनगर की माटी को हरा भरा रखने हेतु पौधरोपण किया गया। पिछले वर्ष भी उनके जन्मदिन पर पौधरोपण हुआ था।
पौधरोपण में पूर्व ग्राम प्रधान जय गोपाल राव, कलावती देवी, अश्वनी पांडेय, देवानंद गौड़, दीना नाथ ओझा, गौरव राव, शिवांश राव, पत्रकार हर गोविंद राव इत्यादि शामिल रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…