News Addaa WhatsApp Group Join करें

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कुशीनगर पुलिस अलर्ट, एसपी ने तैयारियों को लेकर किया निर्देशित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 6, 2024  |  2:24 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कुशीनगर पुलिस अलर्ट, एसपी ने तैयारियों को लेकर किया निर्देशित

कुशीनगर। आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में तैयारी शुरू हो चुकी है। महाशिवरात्रि पर्व को मद्देनजर देखते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा भी जनपद भर में पुलिस को अलर्ट किया गया है।साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। वही अधिकारी भी सभी शिवालयों पर नजर बनाए रखेंगे। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने महाशिवरात्रि के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपने मातहतों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए है।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

शुक्रवार आठ मार्च को महा शिवरात्रि पर्व है। इस पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में जयघोष के साथ शिव भक्त भगवान भोले नाथ का गंगाजल से अभिषेक शुरू कर देंगे। इस पर्व पर शिव भक्त व्रत भी रखेंगे। चूंकि शिवालयों पर शुक्रवार को सुबह से ही शिव भक्तों का पहुंचाना शुरु हो जाएगा तो सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने जनपद पुलिस को शिवालयों पर शुक्रवार सुबह से ही पहुंच कर व्यवस्था संभालने के आदेश दिए है। मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रहेंगी। कोई शरारती तत्व इस दौरान कोई हरकत न कर दें। पुलिस को चौकन्ना रह कर शरारती तत्वों पर विशेष निगाहें रखने के आदेश दिए है। पुलिस के अलावा खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिरों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की पैनी निगाह रहेंगी। जिले कई मंदिर ऐसे है, जहां पर शिवरात्रि पर्व पर भक्तों की ज्यादा भीड़ रहती है। सभी शिवालयों के आसपास पुलिस सुबह से ही तैनात रहेगी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन से रिजर्व कर्मचारियों को भी तैनात किया जा रहा है।साथ ही अधिकारी वर्ग भी शिवालयों पर नजर बनाए रखेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking