कुशीनगर। पुलिस-प्रशासन ने अवैध बालू खनन माफियाओं पर कानून का शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में अवैध परिवहन में 09 बालू लदे ट्रक सीज किए गए हैं साथ ही उन पर लगभग पांच लाख तक का जुर्माना भी हो सकता है। खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया.
आपको बता दे, पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह और तरयासूजन प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने अपने अपने टीम के साथ वाहन चेंकिग शुरू किया इस चेंकिग के दौरान कुल 09 बालू लदा ट्रक जिनके पास खनन सें संबंधित वैध प्रपत्र नही थे इनको अधिकारियों द्वारा सीज कर अन्य विभागो से सम्पर्क कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गए है. इस कारवाही के बाद से अवैध खनन करने वाले माफिया में हड़कंप मच गया है. बेहद गोपनीय तरीके से हुई इस कारवाही के चलते पुलिस ने खनन माफिया को संभलने का मौका भी नहीं दिया और पुलिस इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में सफल हो सकी.
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…