News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्वंय के अपहरण का षडयंत्र रचने वालें आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 24, 2021  |  7:01 PM

1,030 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वंय के अपहरण का षडयंत्र रचने वालें आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना कसया प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा रोडवेज बस स्टेशन कसया के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0673/21 धारा 364ए से सम्बन्धित अभियुक्त प्रभात रंजन तिवारी उर्फ चन्दन तिवारी पुत्र नागेन्द्र तिवारी सा0 टीचर कालोनी सबया थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 195 भादवि की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मालूम हो कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा स्वयं को अपहृत होने का स्वांग रचकर अपने परिजनो से 1.5 लाख रूपये की धनराशि की मांग की जा रही थी।गिरफ़्तारी करने वाली कसया पुलिस टीम मे व0उ0नि0 विवेकानन्द यादव थाना कसया,कां0 विशाल यादव थाना कसया आदि शामिल रहे l

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking