कुशीनगर। जनपद के खड्डा पुलिस ने अंतर प्रांतीय शराब तस्करो को उस समय दबोचने में कामयाबी पाई है। जब वह बलोरो वाहन से अंग्रेजी शराब की खेप को बिहार प्रदेश ले जाने के फिराक में जुटे हुए थे।
जानकारी हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा के नेतृत्व में अवैध मादक द्रव्य,पदार्थों की बिक्री,परिवहन,निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना खड्डा पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों अजय राम पुत्र बिगा राम सा0 सीतापार पतलार थाना चौतरवा जिला बेतिया (बिहार),.गोविन्द राम पुत्र श्री लाल राम सा0 सीतापार पतलार थाना चौतरवा जिला बेतिया (बिहार) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चार पहिया वाहन बोलोरो से ले जायी जा रही 264 अदद 8PM फ्रूटी अंग्रेजी शराब कुल 47.52 लीटर (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 4,30,000/-रु0) बरामद किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उप निरीक्षक राजेश कुमार गौतम थाना खड्डा ,.हे0का0 रामगोपाल यादव,हे0का0 दीपू कुँवर ,का0चंदन यादव ,का0 राहुल अत्री,का0 विक्रान्त शुक्ला ,का0 चंदन यादव 2 थाना खड्डा जनपद कुशीनगर।
हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…