News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़! एक को लगी गोली,दो साथियों के साथ गिरफ्तार….कार,मोटरसाइकिल के साथ अवैध शास्त्र बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 26, 2023  |  8:34 AM

1,561 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़! एक को लगी गोली,दो साथियों के साथ गिरफ्तार….कार,मोटरसाइकिल के साथ अवैध शास्त्र बरामद

कुशीनगर। बीती रात्रि जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र में शातिर चारो के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक अंतर जनपदीय शातिर चोर की पैर में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है,वही इन लोगो के पास से कार, दो मोटरसाइकिल के साथ अवैध शास्त्र और चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बताते चले की प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित कुमार शर्मा अपने टीम के साथ रात्रि गस्त पर निकले थे की सूचना मिली की कुछ संधिग्ध लोग थाना क्षेत्र के इर्द गिर्द दिखाई दे रहे है, जो किसी घटना के फिराक में लगते है,सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक ने अगल बगल के थानों प्रभारियों की इस सूचना से अवगत कराते हुए पनिह्यवा पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी,साथ ही प्रभारी निरीक्षक पडरौना,प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज,थानाध्यक्ष जटहा बजार भी संधिग्धो की तलाश में लग गए,तब तक पूरी टीम पनियहवा पुल के पास पहुंच गई,तब तक एक वेगनार कार और दो मोटर साइकिल सवार आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देख कर गाड़ी से उतर कर पुल के नीचे भागने लगे,पुलिस भी बिना देर किए पीछे लग गई अपराधियों ने पुलिस पर इस दौरान फायर किया, वही पुलिस टीम ने अपने सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की उसमे शातिर चोर इनर चौधरी,पुत्र गणेश चौधरी निवासी जेनपुर थाना कोठीभार जिला महराजगंज की पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में दबोच लिया गया,वही उसके दो साथी गोबिंद पटेल पुत्र मुकंद पटेल,अंकित पांडेय पुत्र सुनील पांडेय निवासी थाना खड्डा को गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए शातिर चारो के पास से बिना नंबर के एक वेगनर, एक बिना नंबर की पल्सर,एक बिना नंबर की एच एफ डीलक्स के अलाव दो अदद अवैध तमंचा,खोखा,जिंदा कारतूस के आलावा खड्डा थाना क्षेत्र में पूर्व में एक डीजे साउंड के यहां हुई चोरी के समान भी बरामद हुआ है।

इस मुठभेड़ में प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित कुमार शर्मा,आरक्षी शशिकेश गोस्वामी मय टीम,प्रभारी निरीक्षक पडरौना राज प्रकाश सिंह मय टीम, प्रभारी निरीक्षक हनुमानगंज रामसहाय चौहान मय टीम,थानाध्यक्ष जटहा राजकुमार बरवार मय टीम शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking