News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/कुशीनगर: निरीक्षक दुर्गेश सिंह हुये लाइन हाजिर,जाने क्या है कारण!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 28, 2022  |  3:21 PM

1,546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: निरीक्षक दुर्गेश सिंह हुये लाइन हाजिर,जाने क्या है कारण!

कुशीनगर। पिछले दिन 20 मार्च को ग्राम कठघरही थाना रामकोला जनपद कुशीनगर में बाबर अली पुत्र स्व0 सूबेदार को उनके विपक्षी अजिमुल्लाह पुत्र स्व0 हवलदार, आरिफ पुत्र अजिमुल्लाह, सलमा पत्नी छोटेलाल, ताहिद पुत्र ईशा सा0 कठघरही थाना रामकोला जनपद कुशीनगर द्वारा मार-पीटा गया था, जिसमें बाबर अली को गम्भीर चोटें आयी थी। बाबर अली की ईलाज के दौरान दिनांक 25.03.22 को मृत्यु हो गयी। प्रकरण में मृतक की पत्नी के तहरीर के आधार पर थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 63/22 धारा 323/504/452 /336/308 भा0द0वि0 बनाम अजीमुल्लाह आदि 04 नफर उपरोक्त पंजीकृत है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की संयुक्त जांच में पाया गया कि *पूर्व में भी माह फरवरी में इनके बीच नाली आदि को लेकर आपस में विवाद हुआ था,* जिसमें 151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी थी। पुन: दिनांक 20.03.22 को उक्त घटना घटित होने के *उपरान्त प्रभारी निरीक्षक द्वारा त्वरित गति /तत्परता से कार्यवाही न करते हुए अपने पदीय कर्तव्य के प्रति लापवाही बरती गयी, जिसके कारण दुर्गेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक रामकोला को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाईन कुशीनगर सम्बध्द किया गया है।* प्रकरण में नामजद दो अभियुक्तों आरिफ व ताहिद की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking