खड्डा/कुशीनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए खड्डा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रामीणों के सहयोग से महदेवा गांव में वर्षों से चल रहे अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ड्रम में रखा लगभग 500 लीटर लहन को नष्ट कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वाले घर छोड़कर फरार हो गए।
रविवार को अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में पुलिस टीम में शामिल एसआई राजेश गौतम, रामगोपाल यादव, नरेंद्र कुमार उपाध्याय, राहुल, सौरभ सिंह, योगेंद्र यादव आदि ने ग्रामीणों व चौकीदारों के सहयोग से दर्जनों घरों में दबिश दी जहां विभिन्न जगहों में रखें 500 लीटर अवैध लहन बरामद कर नष्ट करते हुए उनकी भठ्ठीयों को तोड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…