News Addaa WhatsApp Group

IPS Dhawal Jaiswal SP Kushinagar: ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र से अपराधियों पर शिकंजा कसेगी “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस, अब गूगल मैप से होगी पेशेवर बदमाशों की निगरानी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 8, 2023  |  5:12 PM

26 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhawal Jaiswal SP Kushinagar: ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र से अपराधियों पर शिकंजा कसेगी “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस, अब गूगल मैप से होगी पेशेवर बदमाशों की निगरानी

कुशीनगर। जिले के कप्तान धवल जायसवाल अपराध और अपराधियो को लेकर काफ़ी सजग है. अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए “धाकड़” धवल की कुशीनगर पुलिस अब अपने आप को हाईटेक बना रही है. अपराधियों को ढूढने के लिए पुलिस को अब उस के घर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. मात्र एक क्लिक पर अपराधी की लोकेशन पुलिस की मोबाइल पर आ जायेगी. साथ ही पुलिस को जब भी जरूरत पड़ेगी अपराधी को वीडियो कॉल करके अपने लोकेशन को पुख्ता करना पड़ेगा.

एडीजी अखिल कुमार के ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र के तहत चिह्नित बदमाशों से सहमति पत्र भरवाने के बाद पुलिस गूगल मैप के जरिए आनलाइन निगरानी करेगी। नियमित अंतराल पर वीडियो काल भी की जाएगी। अपराधी के दिनभर की गतिविधि पर पुलिस की 24 घंटे नजर रहेगी. पुलिस के ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र से अब पेशेवर अपराधियों पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र लागू होते ही एक क्लिक पर अपराधी की लोकेशन को पुलिस सेकंडों में ट्रेस कर लेगी. दरअसल अपराधियों पर लगाम लगाने और अपराध को रोकने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र को लांच किया है.

अब सभी थाना क्षेत्र के पेशेवर बदमाशों की अलग अलग लिस्ट बनेगी और उनकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी. ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र से पुलिस को बदमाशों की रियल टाइम लोकेशन एक क्लिक में उनके मोबाइल फोन पर मिल जाएगा.

अपराधियों की ऑनलाइन निगरानी

आपको बता दे, पिछले साल भर से भी अधिक समय से “धाकड़” धवल ने अपराधियों के हौसले को ध्वस्त कर रखा है और अब “ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र” पेशेवर अपराधियों को खौफ में भी रखेगा. कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले एक बार जरूर सोचेगा कि उन पर पुलिस की 24 घंटे निगरानी है. कहीं न कहीं इस अभियान से अपराध को रोकने और कम करने में पुलिस को सफलता मिलेगी. इस अभियान के बाद अब पुलिस को जा कर अपराधियों की निगरानी नहीं करनी पड़ेगी. ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र अभियान अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

वीडियो कॉल से जांचेंगे लोकेशन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कुशीनगर में ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र को सभी थानों में लागू किया गया है. सभी थाना क्षेत्र के बदमाशो की लिस्ट बनाई जा रही है. उन्होंने बताया कि आपरेशन ब्रह्मास्त्र में पुलिस बदमाशों से संपर्क करेगी। सहमति पत्र भरवाने के बाद उनकी आनलाइन मानीटरिंग करेगी। थाने स्तर पर गठित टीम के पास चिह्नित बदमाश अपना रोज लाइव लोकेशन भेजेंगे। इससे पुलिस चिह्नित बदमाश पर 24 घंटे नजर रख सकेगी. अगर किसी घटना के समय चिह्नित बदमाश पर पुलिस को शक होगा तो तत्काल वीडियो कॉल के जरिए रियल टाइम लोकेशन को देखा जायेगा.

संबंधित खबरें
प्रेम प्रसंग के चलते हुई शैलेश शुक्ल की हत्या
प्रेम प्रसंग के चलते हुई शैलेश शुक्ल की हत्या

अश्लील फोटो व वीडियो के वायरल करने की धमकी से युवती रहती थी परेशान…

कुशीनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों और चौकियों के प्रभारियों के तबादले
कुशीनगर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों और चौकियों के प्रभारियों के तबादले

कुशीनगर । जनपद पुलिस महकमे में देर रात्रि बड़ा फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक…

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बरवा राजापाकड़ में प्रस्तावित पुलिस चौकी का हुआ भूमि पूजन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बरवा राजापाकड़ में प्रस्तावित पुलिस चौकी का हुआ भूमि पूजन

कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा राजापाकड़ में स्थित पुलिस सहायता केंद्र…

कुशीनगर : “भाभी से मच्छरदानी नहीं मिली तो 158 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, आधी रात गांव में मचा हड़कंप”
कुशीनगर : “भाभी से मच्छरदानी नहीं मिली तो 158 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, आधी रात गांव में मचा हड़कंप”

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक अजीबोगरीब घटना ने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking