News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Police/कुशीनगर: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा! अवैध कट्टा, रिवालर व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 11, 2022  |  4:10 PM

899 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा! अवैध कट्टा, रिवालर व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्व अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी थानाव०उ०नि०अखिलेश यादव व उपनिरीक्षक अमित शर्मा स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने देवरिया महुआडीह मोड पर मुखबिर की सूचना पर मु अ स 271/2021 धारा 392 से सम्बंधित तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया...

क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह लूट की घटना में शामिल जाहिद अंसारी पुत्र हदीश अंसारी निवासी शाहपुर बेलवा,थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया,शक्तियादव पुत्र सुदामा यादव निवासी ग्राम धनौतीकला थाना व जिला देवरिया,शमीम शेख उर्फ गजनी पुत्र वाजिद अली उर्फ मुन्ना निवासी इजरही माफी थाना महुआडीह जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया वही जाच पडताल के दौरान लूट की मोटरसाइकिल अपाची यू पी 52ए एक्स,2623,एक अदद कट्टा 12बोर व एक जिंदा कारतूस,एक अदद पिस्टल 32बोर,एक अदद गुप्ती,एक अदद एटीएम कार्ड सेंट्रल बैंक व एक अदद मोबाइल व लूट की मोबाइल बरामद हुई।

इस सम्बन्ध में पुलिस ने उपरोक्त के बिरुद्व मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। उपरोक्त अभियुक्तों के उपर अंय जनपद के थानो में भी विभीन्न धाराओ में मुकदमा पंजीकृत हैं।इस घटना के अनावरण में उप नि०वृजेश यादव,गौरव वर्मा,मुबारक अली खां का सचिन कुमार अभिषेक यादव सहित अंय मौजूद रहे।

सुने क्या बोले क्षेत्राधिकारी कसया:

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल

कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking