सपहा/कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के एक गाँव से चार वर्षीय एक मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही तुरंत कसया पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।बच्चे के लापता होने की सूचना उसके पिता ने पुलिस को दी थी।प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने एक टीम गठित कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी और बच्चे को महज दो घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद कर लिया।एसआई वीरेंद्र मिश्रा व हेड कांस्टेबल विमलेश दिवेदी की तत्परता से गुमशुदा बच्चे को प्रेमवलिया से सकुशल बरामद कर लिया।
मासूम के सकुशल बरामद होने पर स्वजन ने पुलिस टीम का आभार जताया है।बरामदगी करने वाली टीम मे डॉ आशुतोष कुमार तिवारी,एसआई वीरेंद्र मिश्रा,हेड कांस्टेबल विमलेश द्विवेदी शामिल रहे।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…