News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/कुशीनगर: नहीं गल रही तस्करों की दाल, दो कुंतल अवैध गांजा के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 4, 2022  |  4:59 PM

1,387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: नहीं गल रही तस्करों की दाल, दो कुंतल अवैध गांजा के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार
  • बरामद गांजा का अनुमानित कीमत पचास लाख रुपये
  • पटहेरवा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर । मंगलवार को पटहेरवा पुलिस को एसटीएफ के सहयोग से बड़ी कामयाबी हाथ आयी है। राष्ट्रीय राज मार्ग 28 थाना क्षेत्र के महुअवा कांटा के पास गड़बन्दी कर एक कन्टेनर ट्रक से दो किण्टल दस किग्रा अबैध गांजा के साथ दो अभियुक्त को दबोचने की कामयाबी हाथ आयी है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में आगामी विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना पटहेरवा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह मय टीम व प्रभारी एसटीएफ शैलेन्द्र कुमार सिंह मय टीम द्वारा समय करीब ढाई बजे रात्रि में जरिये मुखबिर खास की सूचना पर महुअवा कांटा के पास वाहन चेकिंग के दौरान कन्टेनर ट्रक नं0 NL01 Q 3782 से दो कुन्तल दस किलो ग्राम अवैध गाँजा बरामद कर दो अभियुक्त नागेन्द्र सिंह पुत्र बृजराज सिंह सा0 कमालपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी उम्र 27 वर्ष , जनवेश पुत्र सुरजपाल सिंह सा0 कमालपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़े गये अबैध गांजे जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग पचास लाख रूपये है ।

बरामद व गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह थाना पटहेरवा , उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार एसटीएफ प्रभारी लखनऊ,व0उ0नि0 रामसहाय चौहान ,उ0नि0 शशांक राय ,का0 दिनेश यादव ,का0 जयहिन्द यादव, हे0का0 चन्द्रप्रकाश मिश्र एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ ,.हे0का0 जावेद आलम सिद्दकी एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ, हे0का0 बरनाम सिंह एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ, हे0का0 मृत्युंजय सिंह एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ,का0 कामोन्डो दयानन्द मिश्रा एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking