News Addaa WhatsApp Group Join करें

मामलों को तुरंत सुलझाने में कुशीनगर का यह थाना प्रदेश में अव्‍वल, पढ़े पूरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 4, 2023  |  12:09 PM

2,267 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मामलों को तुरंत सुलझाने में कुशीनगर का यह थाना प्रदेश में अव्‍वल, पढ़े पूरी खबर

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कसाया थाने की पुलिस इन दिनों जन शिकायतों के निस्तारण के लिए उदाहरण बनी हुई है. आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में कुशीनगर जिले के कसाया थाने की पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है. यहां पर समस्या डालते ही उसका त्वरित निस्तारण हो रहा है और लोग इससे संतुष्ट भी दिखाई दे रहे हैं. आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन को लेकर मिले प्रथम स्थान के बाद खाकी उत्साह में है.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

जानकारी के अनुसार, आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण करने में कसाया थाने को जनवरी माह में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। थाना प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शासन स्तर से आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पाइल पर मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण की रैंकिग जारी की जाती है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह के कुशल नेतृत्व में कसया पुलिस जनशिकायतो के निस्तारण के मामले में प्रदेश में अव्वल प्रथम आयी है। शासन स्तर से जारी हुई रैंकिंग में जनवरी माह में कसाया थाने को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस धवल जायसवाल ने भी पुरे कसाया थाने की पुलिस टीम की प्रशंसा की है। उन्होंने अन्य थानों में तैनात स्टाफ को भी समस्याओं का निस्तारण करने में सुधार करने के निर्देश दिए।

क्या बोले थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी

थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि लोगों, गरीबो पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करना मेरी पहली प्राथमिकता है।वे भविष्य में भी अपने कुशल परिश्रम व संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस थाने का नाम शीर्ष स्तर पर रखेंगे साथ ही जागरूकता,संवेदनशीलता व जन-प्रबंधन के लिए कसया थाना के समस्त पुलिसकर्मियों की थानाध्यक्ष ने प्रशंसा की है।

प्रत्‍येक माह होती है शासन स्‍तर पर समीक्षा

जनसुनवाई के इस पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण की प्रत्येक माह शासन स्तर पर समीक्षा होती है। आईजीआरएस पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लेते हुए पीड़ित संतुष्ट है या असंतुष्ट के शासन के मानकों के हिसाब से समीक्षा में कुशीनगर के कसया थाने को प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल हुई है।जबकि हाटा कोतवाली की 446,रामकोला-नेबुआ नौरंगिया की 807, बरवापट्टी,खड्डा की 916,पटहेरवा की 1009,अहिरौली बाजार-जटहा बाजार की 1030,पड़रौना-कप्तानगंज की 296 रैंक है।

जाने कुशीनगर के थानों का रैंक

थाना कसया – 1 रैंक
कोतवाली पड़रौना – 296 रैंक
हाटा कोतवाली – 446 रैंक
थाना रामकोला – 807 रैंक
थाना नेबुआ नौरंगिया – 807 रैंक
थाना बरवापट्टी – 916 रैंक
थाना खड्डा – 916 रैंक
थाना पटहेरवा – 1009
थाना अहिरौली बाजार – 1030 रैंक
थाना जटहा बाजार – 1030 रैंक
थाना कप्तानगंज – 296 रैंक

तत्काल लिया जाता है संज्ञान: पुलिस की इस आधुनिक कार्यशैली को भी समझ लीजिए. अब आपको अपनी शिकायत लिखवाने के लिए थाने या चौकी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. आईजीआरएस की वेबसाइट पर अपनी शिकायत डालिए जिसके बाद अलग-अलग मामलों पर तत्काल संज्ञान लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

क्‍या है आइजीआरएस: आईजीआरएस जनसुनवाई के लिये एक आनलाइन माध्यम है। इस माध्यम से किसी भी व्यक्ति को शिकायत करने के लिये कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है‌। पीड़ित व्यक्ति इसके पोर्टल पर आनलाइन शिकयत दर्ज कराता। संबंधित विभाग उसकी जांच कराकर निस्तारण कराने का प्रयास करता है। इस माध्यम से दर्ज कराई गई शिकायत पर जवाबदेही भी रहती है। शिकायत की हर स्थित से शिकायत करता को जानकारी भी मिलती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking