News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेकनीयत से दिल जीत रही कुशीनगर पुलिस; पुलिस स्खाती नहीं बल्कि नेक कार्यों से लोगो के दिल में बना रही है जगह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 29, 2022  |  1:37 PM

1,181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेकनीयत से दिल जीत रही कुशीनगर पुलिस; पुलिस स्खाती नहीं बल्कि नेक कार्यों से लोगो के दिल में बना रही है जगह WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पुलिस के नाम आते ही आपके मन में थाना,केस,गोली,काउंटर, हाफ एनकाउंटर का ख्याल आने लगता है।लेकिन कुशीनगर पुलिस इससे इतर भी अपने नेकनीयत से लोगो का दिल जीत रही है। पुलिस का काम होता है आम लोगो।की सुरक्षा करना, और शांति व्यवस्था कायम रहे,इसके लिए चाक चौबंद करना। और इसके अलावा भी पुलिस आम लोगो की व्यक्तिगत प्राब्लम में आधी रात उनकी मदद कर अपना विश्वास और मजबूत कायम कर रही है। ऐसे कई केसेज आए हैं जिसमे पुलिस ने ड्यूटी नहीं बल्कि दरियादिली दिखा कर आम लोगो की दिल जीतने में कामयाब हो रही है कुशीनगर में धवल जयसवाल की पुलिस! गुरुवार को कुछ इस प्रकार के कार्यों की बानगी जिले की तरयासुजान थाना परिसर में भी देखने को मिला।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

पढ़े क्या था मामला

गुरुवार को सुबह थाना तरयासुजान में नियुक्त का0मो0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना प्रागंण में बने शिव मन्दिर पर पूजा अर्चना करके बाहर निकल रहे थे तो देखा कि दो विकलांग व्यक्ति अपने अपने व्हील चेयर से मन्दिर परिसर के बाहर आये हुए है जिनके पास पहुंच कर उक्त आरक्षी द्वारा उनका नाम पता पूछा गया तो ज्ञात हुआ कि शिवनाथ पुत्र गोपाल व इनके साथ शंकर पुत्र मनभरन प्रसाद सा0 बहादुरपुर थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर अपने किसी निजी कार्य से थाने पर आना बताया। जब उनके थाना आने का कारण पूछा गया तो उन दोनो ने बताया कि हमलोग मा0न्यायालय पड़रौना से सम्बन्धित 156(3) प्रार्थना पत्र की जानकारी के सम्बन्ध में आये है। जिसपर का0मो0 अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखो का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि अभी इनसे सम्बन्धित कोई कागजात थाना कार्यालय को प्राप्त नही है, जिसके सम्बन्ध में पुनः का0मो0 अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा न्यायालय पैरोकार से वार्ता की गयी तो ज्ञात हुआ कि अभी इनका कागजात न्यायालय से नही आया है। आज इनके वकील कागजात को देगें जिसके सम्बन्ध में इनको अवगत कराया गया इनको बताया गया कि जैसे ही कागजात आयेगा आपकी रिपोर्ट लगाकर मा0न्यायालय को प्रेषित कर दी जायेगी, आपको थाने आने की आवश्यकता नही है वही आपके घर खुद पुलिस जायेगी इस संबंध में हुई कार्यवाही से आप लोगो को अवगत कराएगी। पुनः इन दोनो व्यक्तियो को का0मो0 अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा फल और पानी की बोतल दी गयी और बताया गया कि आप इतनी दूर से आये है धूप तेज है आपको प्यास लग सकती है इस पर उन दोनो व्यक्तियो द्वारा का0मो0 अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दिये गये फल और पानी की बोतल को खुशी खुशी स्वीकार करते हुए ढेर सारी दुआए दी और उनमे से एक व्यक्ति की व्हील चेयर की चार्जिंग समाप्त होने पर चार्ज पर लगाकर चार्ज कराया गया और सकुशल थाने से विदा किया गया।

बहरहाल कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल के मार्ग दर्शन में मातहत आम लोगो के बीच सीधे पहुंच कर,उनके दिल में जगह बनाने के आतुर है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने में खेत उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने में खेत उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking