News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Police/कुशीनगर: जहरीली ट्रॉफी खाने से चार बच्चों की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कारवाही, पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 27, 2022  |  4:30 PM

1,726 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: जहरीली ट्रॉफी खाने से चार बच्चों की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कारवाही, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image
  • तीन आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

कुशीनगर । चाकलेट/ट्राफी में जहरीला पदार्थ मिलाकर चार बच्चों की मृत्यु कारित करने वाले तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मुकामी पुलिस सफल हुई है। बता दे,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में हत्या के अभियोग में नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

जानिए क्या रही घटना: विदित है कि दिनांक 23. मार्च 2022 को थाना कसया में वादी रसगुल्ला पुत्र जगदेव साकिन ग्राम सिसई गुरमिया लाठौर टोला कुड़वा दिलीपनगर द्वारा थाना स्थानीय पर खुद के बच्चों मंजना उम्र पांच वर्ष, स्वीटी उम्र तीन वर्ष व पुत्र समर उम्र दो वर्ष व भाई की लड़की का पुत्र आयुष उम्र पाँच वर्ष द्वारा घर के अहाते में फेके गये ट्राफी,चॉकलेट को खा लेने से हो गयी मृत्यु के संबंध में अभियुक्त प्रेम प्रसाद पुत्र जोगिन्दर प्रसाद ,बाला पुत्र जोगिन्दर चाबस पुत्र राजबली साकिनान सिसई गुरमिया लाठौर टोला थाना कसया जनपद कुशीनगर के विरुद्ध तहरीर देकर निम्न धराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा तत्काल पुलिस की तीन टीमें गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में टीमें लगातार साक्ष्य संकलन कर रही थी। पर्याप्त साक्ष्य संकलित करते हुए रविवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित नामजद अभियुक्तगण प्रेम प्रसाद पुत्र जोगिन्दर प्रसाद, बाला पुत्र जोगिन्दर, चाबस पुत्र राजबली उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पढिये यह था घटना की वजह: उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगणों द्वारा वादी मुकदमा रसगुल्ला के परिवार से पुरानी रंजिश को लेकर चाकलेट/टाफी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसके घर के अहाते मे रख दिया गया था जिसको उपरोक्त बच्चों द्वारा खा लिया गया था जिससे उक्त चारों बच्चों की मृत्यु हो गयी थी। स्मरण रहे सुबह -सुबह हुए इस घटना से एक बार कुशीनगर जनपद ही नही पूरे सूबे में आमजन साकेत में आ गए थे,घटना को लेकर तरह – तरह की चर्चाएं होने लगी । पुलिस ने घटना की सतह तक पहुँचने के लिये डॉग स्क्वायड की भी सहारा लिया, जिससे घटना की तह तक पहुचा जा सके। घटना की खबर मिलते ही मौके की वारिकी से निरीक्षण एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने किया और पुलिस अधीक्षक से त्वरित घटना की खुलाशे का निर्देश दिया था। घटना को अपने पैनी नजरो से देखते हुये पुलिस टीम ने सफल आंवरण किया है।

यह टीम दिलाई कामयाबी: प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय थाना कसया ,उप निरीक्षक रविभूषण राय , का ० कमलेश कुमार ,का ० शेर बहादुर सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking