कुशीनगर । जिले के सभी छह तहसीलों से दिव्यांग व बुजुर्गो के घर जाकर मतदान कराने के लिये पोलिंग पार्टियां सुबह 8 बजे रवाना हुई। कैमरे की नजर में 88 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं को देर शाम तक कोषागार के डबल लॉक में जमा कराया गया
जिले में पहली बार दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को घर से पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधाएं मिली है। जिले के 821 मतदाताओं ने घर से वोट करने के लिये आवेदन किये थे। पहले दिन 515 मतदाताओं के घर पोलिंग पार्टी पहुंच कर मतदान कराया था। इसी प्रकार से दूसरे दिन बचे हुए मतदाताओं के घर पहुंच कर मतदान कराया। इसके बाद पोस्टल बैलेट मतपेटिका को देर शाम तक कोषागार के डबल लॉक में जमा कराया गया।
इस संबंध में पोस्टल बैलेट के नोडल अधिकारी डॉ बाबूराम मौर्या ने बताया कि पहले दिन 635 तथा दूसरे दिन खड्डा में 16, पडरौना 9, तमकुहीराज एक, फाजिलनगर 14, कुशीनगर 39 व हाटा विधान सभा क्षेत्र में 9 बुजुर्ग व दिव्यांगों ने मतदान किया है।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…