कुशीनगर। नगर और तहसील क्षेत्र में अंधाधुंध अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, इससे लोग बेहाल हैं। अधिकारियों से शिकायत की तो ऊपर से ही कटौती होने की बात कह दी गई। हालांकि उपभोक्ताओं की नाराजगी इस कदर है कि उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर 24 घंटे होने वाली कटौती को आसान तरीके से समझाया है। अधिकारियों के संज्ञान में भी यह घड़ी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आ चुकी है। उपभोक्ताओं का तर्क है कि हर घंटे तय है कि बिजली की कटौती होगी और एक घंटे बाद ही बिजली आएगी।
कुशीनगर के कई मीडिया ग्रुपों में बिजली कटौती को लेकर एक फोटो खूब वायरल हो रहा है। इसमें हर घंटे होने वाली कटौती को समय वाले स्थान पर लिखा गया है। उदाहरण के तौर पर दोपहर 12 बजे बिजली आई और दोपहर एक बजे बिजली गई। दोपहर दो बजे बिजली आई और दोपहर तीन बजे बिजली गई .. यही लिखा हुआ है। मजेदार बात तो यह है कि बिजली निगम की तरफ से बनाए गए कंट्रोल रूम के फोन भी उठते नहीं। अधिकारी व्यवस्था सुधारने के बजाय यही तर्क दे रहे हैं कि शहर में लाखो उपभोक्ता हैं। बिजली की कटौती होते ही अचानक फोन अधिक आते हैं, इस वजह से फोन व्यस्त आने लगता है।
जिले में बिजली संकट दिन-प्रतिदिन गहराता ही जा रहा है। जनता भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त है। प्रदेश की मौजूदा सरकार की निष्क्रियता और लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।
-प्रवीन, उपभोक्ता
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…