कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विकास खण्ड कसया सभागार में प्रधान संघ की बैठक बुधवार को संपन्न हुई l बैठक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमे प्रधान संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस बैठक मे सर्वसम्मति से मैनपुर के ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद ब्लाक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय, मोहनलाल गुप्त, संजय यादव तथा महामंत्री संजीव कुमार सिंह बनाये गये । इनके अलावा संरक्षक कामोद सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, मीडिया प्रभारी गुड्डू मद्देशिया, संगठन मंत्री प्रेमप्रकाश गोंड़ मनोनित हुए। इस दौरान प्रधानों ने मनोनित प्रधान पदाधिकारियों को फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष प्रभुनाथ ने कहा कि ब्लाक के प्रत्येक गांवों में विकास कार्य सुचारू रूप से हो यह हमारी प्रथामिकता होगी। विकास से ही प्रधान व गांव का नाम रोशन होगा। प्रधानों की हित की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। महामंत्री सिंह ने कहा कि एकजुट होकर कार्यकारिणी को चलाया जाएगा। अगर कहीं किसी प्रकार की समस्या होगी तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा।कार्य कारणीय गठन के दौरान ग्राम प्रधान राजेश शर्मा, मायालाल सिंह, अरविंद सिंह, सुनील कुमार, भीम कुशवाहा, दुर्गावती देवी, अखिलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…