News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल रैली कल

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 1, 2022  |  4:39 PM

851 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल रैली कल WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो फरवरी को आत्मनिर्भर भारत पर वर्चुअल रैली करेंगे। भारतीय जनता पार्टी इस रैली को कुशीनगर के सातों विधानसभाओं में पांच सौ लोगों को एक स्थान पर बैठाकर दिखाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए स्थल तय हो गए हैं।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि रैली में सातों विधानसभा में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सुनेंगे । उक्त कार्यक्रम में विधानसभा में निवास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल एवं शक्ति केंद्रों, बूथों के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, प्रकोष्ठ विभागों व प्रकल्पों के संयोजक तथा सहसंयोजक मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

बताया कि बुधवार को सभी विधानसभाओं की रैली एकसाथ सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।कुशीनगर विधानसभा की रैली कुशीनारा होटल कसया, पडरौना विधानसभा की हनुमान इण्टर कालेज पडरौना, रामकोला विधानसभा की जे पी इण्टर कालेज कप्तानगंज, खड्डा विधानसभा की राष्ट्रीय इण्टर कालेज भुजौली बाजार, हाटा विधानसभा की गांधी इण्टर कालेज हाटा , फाजिलनगर विधानसभा की जूनियर हाईस्कूल फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभा की वर्चुअल रैली रामलीला मैदान तमकुहीराज में होगी।

फणीन्द्र पाण्डेय/राज पाठक

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking