कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को कसया तहसील व हाटा विकास खंड के ग्राम सभा भठही बाबू पंचायत भवन पर अपराह्न 2 बजे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के शिक्षकों एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध जनों के सहयोग से टीबी मरीजों का सहयोगी बनकर उन्हें गोद लेगी और दवा चलने के दौरान 6 माह तक प्रति माह निर्धारित पोषण सामग्री जिसमें मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा/ पावरविटा इत्यादि सम्मिलित है भेंट करती रहेगी।
उक्त जानकारी संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र व कार्यक्रम संयोजक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने दी। आप दोनों ने बताया कि इस दौरान टीबी विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारियों सहित कुशीनगर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी के भी रहने की संभावना है।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…