News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाया जन जागरूकता अभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2023  |  6:04 PM

728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाया जन जागरूकता अभियान
  • लखनऊ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया ज्ञानवर्धक संदेश
  • शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की योजनाओं पर फोकस

तर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम) । गुरुवार को दुदही विकास खण्ड के न्याय पंचायत कोरेया के कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया में समग्र शिक्षा अभियान व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अन्तर्गत बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण जन जागरूकता अभियान तथा बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण भारत अभियान के तत्वावधान में जन जागरुकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की योजनाओं पर विशेष फोकस किया गया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

लखनऊ के श्रीमंत सांई दृष्टि के शांति स्वरूप राठौड़, निशा सिंह राजपूत, उमेश गुप्ता, आशीष राजपूत, सुरेंद्र राजपूत आदि कलाकारों ने प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि तीन वर्ष की उम्र के बच्चों को आंगनबाड़ी के बालवाटिका में नामांकन कराया जाय। डीबीटी से प्राप्त 1200 रूपये का सदुपयोग करने निपुण लक्ष्य, बालिकाओं की निश्चित शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए अभिभावकों से अपील की। स्मार्ट फोन में दीक्षा, रीड एलांग आदि विभिन्न एप डाउनलोड करने व स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से बच्चों को ‌शिक्षण सामग्री प्रदान करने को कहा । शिक्षा से संबंधित शारदा सामर्थ्य योजना, ब्रिज बुक, कार्य पुस्तिका आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कंपोजिट विद्यालय गुरवालिया के बच्चियों ने भ्रूण हत्या पर आधारित एक शानदार नाटक पेश किया जिससे सभी दर्शको की आंखे नम हो गईं।

एआरपी विनोद कुमार, नोडल शिक्षक विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रधान जयंत शाही, सचिव संजय शाही, शिक्षकगण प्रभुनाथ सिंह, संतोष प्रसाद, एजाज अहमद, शाहिद अंसारी, भानु सिंह, उमेश यादव, ग्यासुद्दीन अंसारी, स्वतंत्र सिंह, नगीना प्रसाद, दिलीप कुमार आदि न्याय पंचायत कोरया शिक्षक के व छात्र मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking