News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बसों का बढ़ा किराया पर नहीं बदली बसों की हालत, टूटी खिड़की, फटी सीटों पर हो रही यात्रा! पढ़े क्या बोले रोडवेज में सफर करने वाले कुशीनगर के यात्री!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 9, 2023  |  5:55 PM

876 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बसों का बढ़ा किराया पर नहीं बदली बसों की हालत, टूटी खिड़की, फटी सीटों पर हो रही यात्रा! पढ़े क्या बोले रोडवेज में सफर करने वाले कुशीनगर के यात्री! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। रोडवेज बसों की घटती संख्या के बीच एक बार फिर जनपदवासियों पर किराए का बोझ बढ़ गया है लेकिन यात्रियों को सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखाया जा रहा है। सुविधा शुल्क चुकाने के बाद भी यात्रियों को खटारा बसों में सफर करना पड़ रहा है। रोडवेज़ बसों की खिड़की के शीशे ग़ायब है। बसों में ना तो शिकायत पेटी है और ना ही फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा उपलब्ध है। बस अड्डे पर शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था भी भगवान भरोसे है।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

जिले से रोजाना हजारों यात्री बसों में सफर करते हैं। नया किराया लागू होने से यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है लेकिन सुविधा के नाम पर यात्रियों को सिर्फ अव्यवस्थाएं हाथ लगी है। आलम यह है कि लोकल मार्गों पर खटारा बसें मौत बनकर दौड़ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि बस अड्डे पर पिने के पानी टंकी तो लगा है लेकिन पानी कभी आता है तो कभी नहीं और साफ सफाई पे तो आप बात ही न करे। निशुल्क शौचालय की व्यवस्था तो भगवान भरोसे है। रोडवेज बस में यात्रा करने को अभी भी यात्रियों को बिना शीशे वाली बसों में बैठकर यात्रा करनी पड़ती रही है। यात्रियों को बस के बाहर से आने वाली हवा को रोकने के लिये कभी दफ़्ती तो कभी गत्ते का प्रयोग कर रोकने की कोशिश की जा जाती है। बसों की सीटे में अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है। कई सीटो के या तो फ़ोम फटे हुए है या सीटे हिल रही है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए बस में फर्स्ट एड की सुविधा दी जाती है जिससे किसी आपातकालीन समय में प्रयोग किया जा सके पर किसी भी बस में यह सुविधा आपको देखने को नहीं मिलेगी। यात्रियों से शिकायत लेने के लिये बसों में लगी शिकायत पेटी भी ग़ायब है।

यात्री नितिन का कहना है कि रोडवेज की बसों में आए दिन किराया तो बढ़ा दिया जाता है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। खटारा बसों में सफर करना पड़ता है।

यात्री नीरज का कहना है कि वह बस में जो किराया देते हैं उसमें यात्री सुविधा किराया भी शामिल रहता है। लेकिन बस या अड्डे में उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती है।

यात्री तरुण शर्मा का कहना है कि रोडवेज़ बसों की खिड़की के शीशे ग़ायब है, बाहर से आने वाली हवा को रोकने के लिये कभी दफ़्ती तो कभी गत्ते का प्रयोग कर रोकने की कोशिश की जा जाती है।

यात्री राहुल का कहना है कि रोडवेज़ बसों को लोग अब धक्कामार बस भी कहने लगे है बसों में कई सीटो के या तो फ़ोम फटे हुए है या सीटे हिल रही है। सरकार को एसपी ध्यान देना चाहिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking