News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर रैली का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2022  |  8:38 PM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर रैली का हुआ आयोजन
  • विधायक पडरौना, जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दे रवाना किया रैलीl
  • कलेक्ट्रेट परिसर से छावनी तक निकाली गई रैलीl
  • खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। “स्वस्थ खाएंगे स्वस्थ रहेंगे स्वस्थ जिएंगे” “विश्व खाद्य दिवस पर आप और आपका परिवार सदा स्वस्थ और सेहतमंद रहे”, “स्वच्छ खाना आपकी सेहत का खजाना” ईट राइट फ्यूचर इज ब्राइट” के नारों से आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को 10:30 बजे माननीय विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। उक्त रैली कलेक्ट्रेट परिसर से छावनी पडरौना तक निकली गयी और लोगों में स्वस्थ खाने के प्रति जागरूकता का प्रसार किया गया।

आपके लिए और..- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में...

इस क्रम में सहायक आयुक्त(खाद्य)-II माणिकचंद द्वारा अवगत कराया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभाग द्वारा सतत प्रवर्तन कार्यवाही की जाती है । खाद्य करोबरकर्ताओं, आम जनमानस, विद्यालयों, विद्यार्थियों के बीच जन जागरूकता शिविर लगाकर उन्हें खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाती है। उन्हें मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान हेतु घरेलू तरीके बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से जनपद के प्रमुख स्थानों पर आम जनमानस के बीच में खाद्य पदार्थों की जांच की जाती है।

इस अवसर पर सीओ सदर कुंदन सिंह, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, औषधि निरीक्षक दीपक पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता, पंकज कुमार कनौजिया, अमित कुमार राणा, सतीश कुमार, पवन कुमार गोंड, कर्मचारी गणों में योगेंद्र नारायण तिवारी, विकास कुमार, सुनील यादव, शैलेश चौधरी ,व्यापार मंडल के प्रतिनिधि लाल बाबू गुप्ता व कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking