कुशीनगर । बीते शनिवार को कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के परसौनी खुर्द गांव निवासी एक 40 वर्षीय कबाड़ व्यापारी का शव घर से कुछ दूर पर खेत में मिला था जिसके शरीर पर घाव के गहरे निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही थी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था तथा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा था मंगलवार को पुलिस ने इस हत्याकांड की कहानी का पर्दाफाश कर दिया। जिससे पता चला की घरेलू विवाद में उसकी पत्नी द्वारा ही उसकी हत्या की गई है।
बता दें कि बीते शनिवार को कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के परसौनी निवासी रामाशीष मद्धेशिया का शव घर से कुछ दूरी पर पाया गया था तथा उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान भी पाये गये थे जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसकी हत्या की गई है।
सूचना पर कुबेरस्थान पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, सीओ सदर अभिषेक कुमार अजय तथा तुर्कपट्टी व रविंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुँच पहुची थी तथा मामलें के अनावरण के लिये टीम गठित कर दी गई थी जो गहनता से मामले की जांच कर रही थी। जांच के क्रम में जब पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ किया तो पता चला कि रामाशीष शराब पीने का आदि था और रोज शराब पीकर घर आता था तो घर में लड़ाई झगड़ा होता था। इसी तरह शुक्रवार की देर रात भी रामाशीष से उसकी पत्नी की लड़ाई हो गयी जिससे नाराज पत्नी ने पहले लोहे के रॉड से उसको मारापीटा तथा प्लास्टिक के पाईप से उसका गला घोंटकर मार डाला।
पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त वस्तुओं को बरामद कर अपराध कारित करने वाली महिला को जेल भेज दिया गया है।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…