News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मी की पुनर्नियुक्ति की जानी है, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2022  |  6:03 PM

728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मी की पुनर्नियुक्ति की जानी है, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

कुशीनगर। पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण कुशीनगर जमशेद अली ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी द्वारा स्वेच्छा से कार्यमुक्त हो जाने के फलस्वरूप लेखाकार पर जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मी की पुनर्नियुक्ति की जानी है, जिसने जनपद न्यायालय में बिल अनुभाग में कार्य किया हो तथा लेखा का अच्छा अनुभव रहा हो। पूर्व में मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण, में कार्य कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारी को प्राथमिकता दी जाएगी।पीठासीन अधिकारी ने बताया कि ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक न हुई हो, यह पुनर्नियुक्ति नियुक्ति तिथि से एक वर्ष की अवधि तक के लिए या प्रोन्नति या सीधी भर्ती से भरे जाने, अथवा पुनर्नियुक्ति सेवानिवृत्त कर्मी के 65 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेने , जो भी पहले हो तक ही मान्य रहेगी।पुनर्नियुक्त कर्मचारी को उसकी सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले अन्तिम आहरित वेतन जिसमें से पेन्शन की राशि काटकर मानदेय के रूप में देय होगा। अन्य भत्ते उत्तर प्रदेश शासन के यथासंशोधित आदेशों के अधीन प्रदान किये जायेगें।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

उन्होंने बताया कि इच्छुक जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त कर्मचारीगण / आवेदकगण आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर अपना विवरण भरकर दिनांक 12.01.2023 की सायं 05:00 बजे तक कार्यालय मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण कुशीनगर को प्राप्त करा सकते हैं। निर्धारित दिनांक एवं समय के पश्चात प्राप्त हुए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

नोट-माह दिसम्बर 2022 में सेवानिवृत्त होने वाले न्यायालय कर्मी भी आवेदन कर सकते हैं

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking