News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पचास लाख से अधिक लागत की अन्य निर्माणाधीन परियोजना कार्य की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2022  |  7:28 PM

905 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पचास लाख से अधिक लागत की अन्य निर्माणाधीन परियोजना कार्य की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पचास लाख से अधिक लागत की अन्य निर्माणाधीन परियोजना कार्य की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

उक्त बैठक में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संदर्भ में रिपोर्ट ली गई। इस संदर्भ में राजकीय मेडिकल कॉलेज की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसे ससमय पूर्ण कराया जाए नहीं तो कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीम वर्क, लेबर की संख्या बढ़ाकर कार्य को पूर्ण करवाया जाए। कार्य की धीमी प्रगति से हो रहे विलंब के कारण संबंधित कांट्रेक्टर पर कार्यवाही हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।

उक्त बैठक में मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर मडूरही/ पचफेड़ा/हाटा/सेवरही, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय सुकरौली, नवीन राजकीय हाई स्कूल नारायणपुर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा, ए0आर0टी0ओ0 सारथी हॉल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय खिड़कियां/दुदही/नौरंगिया/कसया/हाटा, नवीन राजकीय हाई स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शहरी आजीविका मिशन आश्रय भवन, सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट कुशीनगर, राजकीय इंटर कॉलेज, अग्निशमन केंद्र हाटा, कसया, राजकीय आश्रम पद्धति हेतिमपुर/पडरौना, आदि परियोजना कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति धीमी होने या बंद होने पर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ हैसियत प्रमाण पत्र को निरस्त कराने संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा की धीमी गति से कार्य या कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही से विलंब होने पर कार्यवाही की जाएगी। इस क्रम में आर्थिक विकास योजना के निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा हुई।

इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो0 नासेह व संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking