कुशीनगर ।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव पंडित आरके मिश्रा ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना इस्तीफा पत्र रजिस्टर्ड पत्र से भेजा है।
रविवार को इसकी जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रभारी और समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव पंडित आरके मिश्र ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा 2017 से ब्राह्मण समाज के समस्याओं को अनदेखी के साथ महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सपा संगठन में पूर्णतया उपेक्षा करने के साथ 2022 विधानसभा चुनाव और उसके पूर्व 2017 और 2019 के चुनाव में महा सभा के प्रस्ताव के अनुसार टिकट न दिए जाने के कारण महासभा के कार्यकर्ताओं में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।
जिसको देखते हुए समाजवादी पार्टी की प्राथमिक एव सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा गया है ।
उन्होंने कहा कि सपा ने सदैव ब्राह्मणों को छलने का काम किया ब्राह्मणों को केवल चुनाव मे भजाने का काम किया।
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…
श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप…