Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

कुशीनगर: निर्माण के 1 महीने के भीतर ही टूटने लगी थी सड़क! ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद दोबारा सड़क बनाने का काम हुआ शुरू

सुनील नीलम
Feb 7, 2024, 5:55 PM IST • अब तक 208 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के मठिया भोकरिया बाजार से तिवारीपट्टी जाने वाली सड़क निर्माण के एक माह के भीतर ही टूटने लगी थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए तत्काल सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की थी और इस खबर को न्यूज अड्डा ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभागीय अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया तो बुधवार को उक्त सड़क की नए सिरे से पेंटिंग शुरु हो गई।

बताते चलें कि पडरौना-सेवरही मार्ग पर तिवारीपट्टी बाजार को मठिया भोकरिया सहित दुमही, चितहीं, मंझरिया, गनेशापट्टी आदि गांवों को जोड़ने वाली लगभग साढ़े छह किमी लंबी एक माह पूर्व 3.46 करोड़ की लागत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा पूर्ण की गई थी। यह सड़क लगभग आठ माह की देरी से बनी। गत 28 मार्च को मठिया भोकरिया बाजार में प्रदर्शन कर रहे पूर्व प्रधान इंद्रजीत राय, पूर्व प्रधान सचेन्द्र कुमार राय गुड्डू बाबू, जयप्रकाश पांडेय, प्रवीण राय आरएसएस खंड प्रचार प्रमुख दुदही, वीरेन्द्र सिंह, दिलीप राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सपा भगवान पटेल, महन्थ प्रसाद गुप्ता, नथुनी शर्मा,धर्मेंद्र खरवार, गोरख भारती, विनोद कुशवाहा, ब्रजेश गुप्ता आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि सड़क की  पेंटिंग में खराब गुणवत्ता के चलते सड़क की उपरी परत उखड़ रही है और सड़क के शीघ्र टूट जाने की भी आशंका है।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने विभागीय लापरवाही के प्रति आक्रोश जताते हुए शीघ्र नियमानुसार सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग करते हुए अन्यथा की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी थी। परिणाम स्वरुप विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को सड़क की दोबारा पेंटिंग शुरू हो गई।

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi