News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्वावलंबन हेतु 10 महिलाओं को रोटरी क्लब ने दिया नि:शुल्क सिलाई मशीन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2022  |  7:34 PM

677 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वावलंबन हेतु 10 महिलाओं को रोटरी क्लब ने दिया नि:शुल्क सिलाई मशीन

कसया/कुशीनगर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा गांधी जयंती समारोह का आयोजन कसया स्थित शहीद स्मारक पार्क में किया गया।

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों द्वारा दीपांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।
रोटरी द्वारा राष्ट्रपिता के स्वावलंबन के सपने को साकार करते हुए रोटरी क्लब कुशीनगर ने निराश्रित 10 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल पर चरखे के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली।

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते कहा कि वास्तव में रोटरी ने अपने इस प्रयास से गांधी जी के सपनों के साकार किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया। राष्ट्रगान एवं जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त, भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण के प्रभारी शादाब खान, समाजसेवी वाजिद अली, ब्रह्म कुमारी बहन मीरा बहन, कुशीनगर महोत्सव के संयोजक विनय राय, पूर्व प्रवक्ता रामदयाल पटेल, डॉ सी पी गुप्ता, डॉ योगेश्वर मद्धेशिया, डॉ आफताब हुसैन, डॉ अशोक सिंह, प्रवक्ता गौरव तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, उमेश चंद्र गुप्त कुन्नु, दीनबंधु जायसवाल सहित कई नगर के बौद्धिक एवं गणमान्य लोगों ने भी गांधीजी पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अंकुर तुलस्यान, गौरव मद्धेशिया, डॉ नदीम वारसी, मो०किताबुद्दीन अंसारी, सदरे आलम, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी, इम्तियाज आलम, गयासुद्दीन अली, विशाल शर्मा, गोपी चंद कसौधन, दुर्गेश चतुर्वेदी, हसमुद्दीन अंसारी, अमित श्रीवास्तव एवं आदिल शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव
जनता की चौखट पर प्रशासन! तमकुहीराज के नए एसडीएम बने कुणाल गौरव

कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। युवा आईएएस अधिकारी कुणाल…

24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई
24 घंटे के भीतर दबोचा गया पॉक्सो का वांछित आरोपी, तमकुहीराज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर। महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने अहिरौली थाने पर दिया धरना अहिरौली बाजार/कुशीनगर। मंगलवार को दिल्ली में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking