खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के भैंसहां तटबंध के ठोकर नं. 4 के समीप गण्डक नदी में बालू भरी बोरियों से अवैध खनन का कार्य हो रहा है। बोरियों में भरकर कैरियर उसे दाम लेकर ठिकाने लगा रहे हैं। प्लाटून पुल के निकट हो रहे खनन से सड़क का अस्तित्व भी खतरे में है।
खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव के ठोकर नं. 4 से बालू का अवैध कर बोरियों में रखा जा रहा है। फिर रात के अंधेरे में उसे ठिकाने लगा दिया जा रहा है। बालू खनन स्थल पर बड़ा- बड़ा गढ्डा इस बात की गवाही दे रहा है कि इस पर धन्धा करने वालों की नजर पड़ गई है और कुछ पैसा देकर बच्चों की मदद से इस बालू के धंधे को अंजाम दे रहे हैं। सैकड़ों बोरियों में बालू भरकर रखा गया है जो शनिवार की सायं भी मौजूद है फिर भी शासन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है। इस तरह खनन होने से तटवंध व पीपा के रास्ते पर भी संकट हो सकता है। विदित हो कि क्षेत्र में बालू न मिलने से संकट खड़ा हो गया है और लोगों को आवास, शौचालय सहित अन्य निर्माण कार्यों में काफी दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से सर्व सुलभ बालू के स्थायी घाट की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…
कुशीनगर। पासपोर्ट हासिल करने के लिए फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार…
कुशीनगर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में तुर्कपट्टी पुलिस…