News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: संवेदना-सिपाही प्रशांत ने खून देकर बच्चे की बचाई जान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 7, 2022  |  3:23 PM

2,122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: संवेदना-सिपाही प्रशांत ने खून देकर बच्चे की बचाई जान
  • कुशीनगर साइबर सेल में तैनात है सिपाही प्रशांत

कुशीनगर। रक्तदान के प्रति जागरूकता की कमी के कारण जहां अपने भी रक्त दान के लिए तरह तरह के बहाने बनाते नजर आने लगते है, वहीं एक सिपाही ने शुक्रवार को अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मौत से लड़ रहा एक तेरह वर्षीय अनजान बच्चे को अपना रक्त देकर उसकी जान बचाने में महती भूमिका निभाई।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर साइबर सेल में कार्यरत सिपाही प्रशांत कुमार मिश्रा सादर अस्पताल में अपने निजी कार्य से गए हुए थे की तभी वहां गेट पर मौत से लड़ रहा एक बीमार तेरह वर्षीय बच्चे के परिजनों को रोते बिलखते देख सिपाही से रहा नहीं गया। पूछने पर परिजनों ने बताया कि बीमार बच्चे को बचाने के लिए के दो यूनिट खून की सख्त जरूरत है, जो काफी ढूंढने के बाद भी मिल नहीं पा रहा है। परिजनों की बात सुनते ही सिपाही ने बताया कि आप लोग की जरूरत के मुताबिक मेरा रक्त ले सकते है। सिपाही की इस बात को सुनकर परिजन आवाक रह गए। कारण, एक सिपाही की जैसी दुर्दांत छवि उनके जेहन में थी, वह उसके संवेदनशील रवैये को देखकर धुल चुकी थी। सिपाही की इस मानवीय संवेदना के प्रति आभार प्रकट करते हुए परिजनों ने तो यहां तक कह डाला कि आप हमारे लिए भगवान बनकर आए है। पीड़ित बच्चा टुनटुन गोड पुत्र रामानंद निवासी कोकलपट्टी थाना बिसुनपुरा जिला कुशीनगर गांव की निवासी है। इस संबंध में सिपाही प्रशांत कुमार मिश्र ने बताया कि मौत से लड़ रहे अनजान महिला को रक्त देकर उसने इंसानियत का रिश्ता निभाया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking