News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाएगा सरदार पटेल की जयंती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 28, 2022  |  3:31 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाएगा सरदार पटेल की जयंती

कुशीनगर।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में जनपद में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जनपद में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

इस क्रम में प्रातः 8:00 बजे प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अपने क्षेत्र में प्रभातफेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 9:00 राज्य पुलिस व अन्य वर्दीधारी बलों द्वारा संयुक्त रूप से मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा।

प्रातः 10:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता पर आधारित शपथ पढ़ा जाएगा। दोपहर 12:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जीवनी एवं दर्शन पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती का आयोजन ग्रामीण स्तर पर युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली युवाओं को जोड़कर आयोजित की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking