कुशीनगर। हाटा बिकास खण्ड के चिरगोडा न्याय पंचायत के चिरगोडा उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली को पूरे गांव में घुमाया गया और घर – घर जाकर अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चों के अभिभावकों से नामांकन कराने के लिये प्रेरित किया । राव ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं है सभी बिधालय सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों में भेजे ग्राम प्रधान राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त एवं योग्य अध्यापक व अध्यापिकाएं है।
सरकार की तरफ से दोपहर का भोजन किताब,स्कूल ड्रेस,जूता मोजा मुफ्त में दिया जा रहा पढ़ाई के लिये कोई शुल्क नही लगता है। इस दौरान प्रधानाध्यापक अहमद अली अनिश आलम हरेंद्र शर्मा रमन राव शेषनाथ प्रसाद अच्छे कुमार शम्भु शर्मा रामप्रवेश यादव निजामुद्दीन राजेश कुमार आदि मौजूद रहे
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…