कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी निवासी एक निजी लाइनमैन जो विद्युत उपकेंद्र रहसु में आई खराबी को ठीक करते समय झुलस गया था कि इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। निजी लाइनमैन के मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
मालूम हो कि विद्युत उपकेन्द्र फाजिलनगर के रहसु फीडर में बिजली सप्लाई में खराबी होने के कारण सप्लाई नही मिल रही थी। इसे ठिक करने के लिए लाइनमैन आदित्य उपाध्याय को करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। आदित्य उपाध्याय फाजिलनगर विधुत उप केन्द्र के रहसु फीडर पर प्राइवेट लाइनमैन है । 31 मार्च को दिन मे 12:30 बजे जौरा बाजार के तिवारी टोला के समीप शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर 440 बोल्टेज का तार को जोड़ने लगा तभी बिजली आ गई और आदित्य उसके चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर निचे गिर गया । आनन फानन में लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल पडरौना ले गये जहा हालत गंभीर देख डाक्टरो ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान आज बुधवार के दिन मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही उसके घर मे मातम छा गया । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं । आदित्य के चचेरी बहन नंदनी की इसी महीने 14 अप्रैल को तिलक और 17 अप्रैल को शादी है। शादी की सारी तैयारी हो चुकी थी। आदित्य की बड़ी मम्मी बार बार बेहोश हो जा रही है।
इस बावत पूछे जाने पर जेई अरुण वर्मा का कहना है आदित्य का बिजली विभाग का कर्मचारी नही था। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने परिजनों को ढांढस बंधाया और जिलाधिकारी गोरखपुर को जरिये मोबाइल फोन कर मृतक के शव के पोस्टमार्टम के बारे में वार्ता की। लोगों का कहना है कि अपने माता पिता की इकलौती संतान आदित्य विद्युत विभाग के रहसु फीडर पर बतौर लाइन मैन काम करता था। जबकि अब विभाग के लोग अनजान बन रहे हैं।
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…