News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला पंचायत सभागार में बाल विकास कर्मियों के द्वितीय बैच के दूसरे दिन का हुआ प्रशिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 6, 2022  |  5:07 PM

882 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला पंचायत सभागार में बाल विकास कर्मियों के द्वितीय बैच के दूसरे दिन का हुआ प्रशिक्षण
  • मातृ मृत्यु दर/ शिशु मृत्यु दर/कुपोषण दर में कमी, मातृत्व पोषण, कोविड-19 टीकाकरण, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण पर आधारित था प्रशिक्षण

कुशीनगर। आयुक्त महोदय गोरखपुर मंडल गोरखपुर रवि कुमार एन0 जी0 द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम मे जिला पंचायत सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र राय की अध्यक्षता में सी0 डी0 पी0 ओ0, सुपरवाइजर्स, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, के द्वितीय बैच के दूसरे दिन का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया।
उक्त प्रशिक्षण 05 मई से चल रहा है।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

उक्त प्रशिक्षण शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, व कुपोषण की दर में कमी तथा मातृत्व पोषण, मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड, कोविड-19 टीकाकरण की जागरूकता, कोविड-19 संक्रमित माताओं में स्तनपान को बढ़ावा, ग्राम स्वस्थ, स्वच्छता एवं पोषण दिवस की गुणवत्ता में सुधार के साथ संचारी रोगों में जागरूकता लाने हेतु प्रदान किया गया।

उपरोक्त प्रशिक्षण मण्डलायुक्त महोदय के द्वारा नामित राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रवीण दूबे और उनकी टीम आई एम ओझा, नाज़मीन खान और उषा दूबे द्वारा दिया गया। प्रवीण दूबे ने सत्र के आरंभ में माँ के दूध के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँ के दूध से शिशु मृत्यु के साथ माताओं की मृत्यु और कुपोषण को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन से जन्मे शिशुओं को एक घंटे में स्तनपान सम्भव है। उन्होंने ने बताया कि Covid Positive माताएं भी सहायता मिलने पर स्तनपान करा सकती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि Govt of India का कानून है (IMS Act 2003) जिसमें कहा गया है कि किसी भी माँ को डिब्बे का दूध पिलाने की सलाह देना ग़ैर कानूनी है। सलाह देने या लिखने स्टाफ, चिकित्सक या अन्य कर्मी दण्ड का भागी होगा। उनका कहना है कि प्रथम दो साल तक स्तनपान करवाने और 6 माह उपरांत घर का बना ताजा खाना देने में चूक होने पर आगे शिशुओं का बौधिक विकास काफी कम हो जाता है।

प्रथम बैच का प्रशिक्षण 29, 30 अप्रैल व 02 मई 2022 तक चला था। इस क्रम में द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 05, 06 एवं 09 मई 2022 तक चलेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि द्वितीय सत्र के प्रशिक्षण में आज समस्त सीडीपीओ, मुख्यसेविका और नोडल आंगनवाड़ी कार्यक्रतियो का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । इसके साथ ही जनपद स्तर पर होने वाला प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । अब इन्ही विषयो पर ब्लॉक लेवल पर ट्रेनिंग होगी। विदित हो कि उपरोक्त प्रशिक्षण के सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking