News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दूल्हा को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार,पढिये फिर क्या हुआ!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 2, 2021  |  9:34 PM

1,950 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दूल्हा को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार,पढिये फिर क्या हुआ!

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर पंंचायत के वार्ड नम्बर 4 निवासी एक व्यक्ति ने कुशीनगर जनपद में ही विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बंगाली पट्टी निवासी एक लड़के से शादी तय की थी। शादी तय करने केे दौरान लड़का पंजाब के फगवाड़ा में काम कर रहा था। इसलिए बेटी के पिता ने फोटो देखकर ही रिश्ता पक्का कर दिया।तय तिथि अनुसार गुरुवार को बारातियों के साथ दूल्हा जब रामकोला नगर में लड़की के घर शादी के लिए पंहुचा तो द्वारपूजा के पहले तक सब ठीक था लेकिन जैसे ही द्वारपूजा पर दूल्हा बैठा। महिलाओं ने अपने देखने केे बाद दुल्हन को दिखाया। दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया और अपनी राय अपने परिवार और रिश्तेदारों को बता दिया। दुल्हन की निर्णय के आगे किसी की एक न चली ।फिर घराती व बाराती के बीच बात बढ़ने लगी,विवाद बढ़ते देख कुछ लोगों ने बीच बचाव किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हा और दोनों समधी को लेकर थाने आयी। दूसरे दिन शादी तो नहीं हुई लेकिन पंचायतन दोनों पक्ष राजी हो गये कि वे अपने बेटे व बेटी की शादी कहीं अन्य जगह कर लेंगे किसी पक्ष को कोई एतराज नहीं होगा। इस संबंध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि वर और वधु पक्ष आपस में सुलह समझौता कर लिए है जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking