News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लिया सरकारी अस्पतालों की गोद, पढ़े पूरी खबर!

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 16, 2021  |  3:00 PM

944 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने लिया सरकारी अस्पतालों की गोद, पढ़े पूरी खबर!

पडरौना/कुशीनगर ।भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के 34 जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेंता जनपद के विभिन्न अस्पतालों को गोंद लेकर इन अस्पतालों में आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य शुरु कर दिए है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द नें बताया कि जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र द्वारा जिला महामंत्री सुदर्शन पाल व जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता को उक्त अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिन्होंने पूरी तत्परता से लगकर भाजपा के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेंताओं से सम्पर्क कर अस्पतालों को गोंद लेने का कार्य सम्पन्न कराया है।
अस्पताल गोद लेने के क्रम में सांसद विजय कुमार दुबे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला ,सांसद देवरिया डा० रमापति राम त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदही व तमकुहीराज, खड्डा विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खड्डा तुर्कहां व नेबुआ नौरंगिया, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भुजौली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय तुलस्यान ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छितौनी, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विशुनपुरा, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कठकुइयां, सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू वाल्मीकि ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांगर सिधुवां, नगर पालिका परिषद चेयरमैन विनय जायसवाल ने पुरुष एवं नेत्र चिकित्सालय पडरौना, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सखवनिया, समाजसेवी दीपनारायण अग्रवाल ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिधुआं स्थान, उपभोक्ता भण्डार अध्यक्ष प्रेम कुमार जायसवाल ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रसादपुर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वरुण राय ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दान्दोपुर, समाजसेवी अंशुमान बंका ने महिला चिकित्सालय पडरौना,
इसी तरह अतुल सिंह गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष नें नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंसूरगंज, आभा गुप्ता अध्यक्ष नगरपालिका कप्तानगंज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज, वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम गोरखपुरी ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोदरवार ,अर्चना सिंह पत्नी स्व० प्रदीप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख मोतीचक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मथौली, संजय जायसवाल भाजपा नेता ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्षमीगंज, पवन केडिया विधायक हाटा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवतहां सुकरौली, मोहन वर्मा अध्यक्ष नगरपालिका हाटा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा, रजनीकान्त मणि त्रिपाठी विधायक कुशीनगर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया, सावित्री जायसवाल जिला पंचायत सदस्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुबेरस्थान, नीतीश यादव जिला पंचायत सदस्य ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़वा दिलीपनगर, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा नें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फाजिलनगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कपट्टी, समाजसेवी वैरिस्टर जायसवाल ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जौरा बाजार, जिला पंचायत सदस्य डा० गणेश पाण्डेय ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुबौली चाफ, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर बरहन, यूपी एग्रो चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तरयासुजान, पूर्व विधायक डा० पी०के० राय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेवरही, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी नें नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमगढ़, पूर्व ब्लाक प्रमुख तमकुही विजय राय ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समउर बाजार और वरिष्ठ भाजपा नेता जयन्त सिंह ने नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर को गोंद लिया है।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking