News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वरिष्ठ कार्यक्रताओ ने खून पसीने से भाजपा को सींचा है-सांसद विजय दूबे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2023  |  7:45 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वरिष्ठ कार्यक्रताओ ने खून पसीने से भाजपा को सींचा है-सांसद विजय दूबे
  • प्रधानमन्त्री  मोदी  के 09 वर्ष  के  सेवा सुशासन  अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित हुईं 

कसया/कुशीनगर । प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी  के 09 वर्ष  सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के  वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक मंगलवार को  कसया नगर के एक निजी होटल में आयोजित हुईं l 

आपके लिए और..- चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर...

कार्यक्रम की शुरुआत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पर्चन कर किया गया।इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता की देन है कि  आज भाजपा की पहचाना विश्व मंच पर सबसे बड़ी पार्टी रूप में हुईं  है,जिससे विपक्ष सहित विरोधी मानसिकता के लोगो  में बेचैनी है। इन वरिष्ठ कार्यक्रताओ ने अपने  खून पसीने से भाजपा को सींचा है, जिसके लिए  उनकी पार्टी में त्याग तपस्या और कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी।

इन्ही कार्यकर्ताओ  के मेहनत का फल है की जम्मू कश्मीर से धारा 370, राम मन्दिर का निर्माण सहित धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है।जिसका परिणाम है कि  भारत की पहचान और भारतीय संस्कृति देश का मान बढ़ा रहा हैl  भारत जी  20 का नेतृत्व कर रहा है।इन्ही वरिष्ठ जन के अथक प्रयास से 2014 के बाद बीमार पड़े इस देश को मोदी  के नेतृत्व में विकास शील देशों में खड़ा करने का कार्य किया है। मोदी  और योगी  के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। आज अगर देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है तो 2019 के बाद कुशीनगर जनपद भी निरंतर विकास शील जनपद में खड़ा है।  कुशीनगर में कृषि विश्व  विद्यायल, मेडिकल कॉलेज, अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट, तीन फलाई ओभर  व विभिन्न सड़को का जाल सहित अनेक विकास कार्य  कुशीनगर की पहचान विश्व पटल पर स्थापित कर रहा है।कार्यक्रम को जिला महामंत्री और लोकसभा कार्यक्रम प्रभारी संतोष दत्त राय, ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, त्रिलोकी श्रीवास्तव,गुलाब गुप्ता, रधई यादव, जगदीश मिश्रा,आदि वरिष्ठ नेता ने अपने विचार व्यक्त किया और मोदी सरकार को अपनी शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन छेदी शर्मा  व कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश उपाध्याय तथा  अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कुशीनगर अनिल प्रताप राव ने किया।

उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, राधेश्याम गौड़, अमर चन्द्र जायसवाल, सतीश मणि त्रिपाठी,मण्डल अध्यक्ष गण विनोद गुप्ता, चन्द्र प्रकाश दुबे, रामायण कुशवाहा, विनोद गुप्ता, चन्द्र प्रकाश यादव उर्फ चमन, ओमप्रकाश भाटिया,सुनील पाण्डेय,विपुल दूबे, अद्या पाण्डेय,रवि प्रकाश सिंह, कुणाल राव,उमेश सिंह,सांसद मिडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, पन्ने लाल केशरी,ओमप्रकाश वर्मा, रत्नेश श्रीवास्तव,अनिल शुक्ला, विनोद गिरी, शैलेश मिश्रा, अवशेष कुशवाहा, संजय शुक्ला, राजु जायसवाल,अखिलेश मिश्रा, रामचंद्र गुप्ता, चन्दन शर्मा,सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking