News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सात वर्षीय बालक का शव मिलने से फैली सनसनी, चार दिन से था लापता

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 3, 2024  |  7:12 PM

215 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सात वर्षीय बालक का शव मिलने से फैली सनसनी, चार दिन से था लापता

कुशीनगर। कुशीनगर में चार दिन से लापता 7 वर्षीय एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर के बाहर खेलने के दौरान गायब हुए बालक को चार दिनों से परिजन और पुलिस तलाश करती रही लेकिन बालक का कही पता नही चल सका।बुधवार को तालाब किनारे शव मिलने के बाद पुलिस मामलें की पड़ताल में जुट गई है।

आपके लिए और..- ‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया...

जानकारी के मुताबिक कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना के गांव पिपरा जटामपुर के खुशी टोला का रहने वाला 7 वर्षीय वारिस घर के बाहर खेलते वक्त बीते 31 दिसंबर दिन रविवार को अचानक लापता हो गया,वारिस के पिता कलीमुल्लाह बच्चें की काफी खोजबीन की लेकिन वारिस का पता नही चला।वारिस के पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत की जिसके बाद पुलिस गुमसुदगी की रिपोर्ट लिख कर बच्चें की खोजबीन में जुट गई,लेकिन आज पुलिस को सूचना मिला कि पिपरा जटामपुर के खुशी टोला से 2 किलोमीटर दूर भगड़ा पुल के पास नहर में एक शव मिला है,मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को देखा तो एक बालक का शव था।पुलिस को आशंका हुई कि कही यह लापता हुए 7 वर्षीय वारिस का शव तो नही,पुलिस मौके पर जब लापता हुए बच्चें के परिजनों को मौके पर बुलाया तो बच्चें की शिनाख्त वारिस के रूप में ही हुई।

परिजनों ने भी रंजिशन हत्या करके‌ शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है,पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन
ट्रेन की चपेट में आने से भालू की मौत, दो घंटे तक प्रभावित रहा रेल परिचालन

पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…

सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े
सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे के हुए 142 जोड़े

हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…

सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान
सांड के उत्पात से ग्रामीण परेशान

हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…

‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल
‘ट्रांसफर हुआ… लेकिन रवानगी नहीं!’ 20 दिन बाद भी कसया थाने में जमे वरिष्ठ उप निरीक्षक, उठने लगे सवाल

कुशीनगर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश का पालन आमतौर पर तत्काल कराया जाता है,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking