कप्तानगंज/कुशीनगर। समाज कल्याण विकास संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश के अध्यक्ष एस एन यादव ने बैठक कर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये कप्तानगंज ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया है।
बुधवार को कप्तानगंज ब्लाक परिसर में प्रदेश अध्यक्ष एस एन यादव के नेतृत्व में महामंत्री दिनेश गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार,कोषाध्यक्ष कुसाग्र सिंह ने बैठक कर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया। विस्तार के क्रम में कप्तानगंज विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएन यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर एक मजबूत पदाधिकारी चयन करना अति आवश्यक था जिसके क्रम में महाराजगंज जनपद के रहने वाले और वर्तमान में कप्तानगंज विकासखंड में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। संगठन के प्रति निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और किसी भी कर्मचारी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पय श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारियों मुझे मिला है उसको बखूबी निर्वहन करूंगा कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्मचारी हित सर्वोपरि होगा।उत्तर प्रदेश समाज कल्याण के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खंड विकास पर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर कर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला जेई संतोष कुमार राय,एपीओ अमित भार्गव ,सहायक विकास अधिकारी आईएसबी प्रमोद सिंह रघुनंदन सिंह बबलू रावत राजकुमार रंजीत कनौजिया , मनीष मिश्रा,गौतम सिंह ,सत्येंद्र सिंह अंबिका गुप्ता वेद तिवारी, योगेन्द्र प्रताप सिंघानिया लेखाकार अखिलेश सिंह आदि ने बधाई दी ।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…