News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रेमी ने की थी प्रेमिका के भाई की हत्‍या: प्रेम संबंध मे बाधा बन रहा था प्रेमिका का भाई,कर दिया सिर धड़ से अलग,पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 20, 2023  |  4:40 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रेमी ने की थी प्रेमिका के भाई की हत्‍या: प्रेम संबंध मे बाधा बन रहा था प्रेमिका का भाई,कर दिया सिर धड़ से अलग,पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

  • घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल व आला कत्ल के साथ एक हत्यारोपी गिरफ्तार सहित दो बाल आपचारी को पुलिस ने लिया हिरासत मे

कसया। कसया थानाक्षेत्र के ग्राम कोल्लुहा के धनकुटी स्थान के पास बाड़ी नदी मे बीते रविवार को एक युवक की सिर कटी लाश मिला थी।कसया थाना अंतर्गत ग्राम कोल्लुहा के धनकुटी स्थान के पास हत्यारों ने मुमताज़ (उम्र करीब 24 वर्ष ) पुत्र शमशाद की तेज धारदार हथियार से धड़ से सिर काटकर नृशंस हत्या कर दी थी और हत्यारों ने युवक का गला काटकर सिर और धड़ नदी में अलग-अलग फेंक दिया था।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

बुधवार को पुलिस ने नृशंस मुम्ताज हत्याकांड का खुलासा किया।इस हत्याकांड में पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल दाव व एक मोटरसाइकिल के साथ हत्यारोपी इसहाक अली पुत्र मूर्तजा हुसैन निवासी कोल्लुहा को गिरफ्तार सहित दो बाल अपचारियों को पुलिस हिरासत मे लिया गया है।जिनको प्र0नि0 कसया गिरिजेश उपाध्याय व पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा प्रेमनगर से कोट मंदिर जाने वाले मार्ग पर घेराबन्दी कर 03 लोगों को गिरफ्तार किया गया और निशानदेही पर आला कत्ल दाव व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस टीम की मदद से मात्र 48 घण्टे में बरामद कर घटना का सफल खुलासा किया गया।

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते रविवार को कसया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्लुहा मे एक युवक मुम्ताज की धड़ से सिर काटकर नृशंस हत्या कर दी गयी थी।कसया पुलिस व स्वाट टीम और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने इस घटना का सफल खुलासा किया है, हत्याकांड के पीछे का मुख्य कारण प्रेम संबंध था, मृतक मुम्ताज़ की बहन का संबंध हत्यारोपी इसहाक अली के साथ था, मृतक मुम्ताज़ प्रेम संबंध मे बाधक बन रहा था। जिसको लेकर इसहाक ने अपने नजदीकी मित्रो के साथ मिलकर मुमताज की दाव से हत्या कर सिर को काटकर नदी मे फेक दिया था।एसपी धवल जायसवाल द्वारा घटना के सफल अनावरण पर पुलिस की सयुंक्त टीम को 25 हजार ईनाम की घोषणा की गयी है।एक हत्यारोपी को गिरफ्तार व 02 अन्य बाल अपचारीयों को पुलिस हिरासत में लेकर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष कसया गिरिजेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक आलोक यादव स्वाट प्रभारी कुशीनगर,उपनिरीक्षक शरद भारती प्रभारी सर्विलांस सेल,उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल शेरबहादुर सिंह, कांस्टेबल उमेश सिँह,कांस्टेबल श्रीकृष्ण पाण्डेय,कांस्टेबल अभिषेक मौर्या,कांस्टेबल प्रमोद सिंह यादव शामिल रहे।

यह था घटना कारित करने का उदेश्य

पुलिस के मुताबिक,अभियुक्त इसहाक व मृतक मुमताज की आपस में नही बनती थी जिस कारण मुमताज आये दिन इसहाक को गाली गुप्ता देता रहता था व इसहाक यूट्यूब पर अपना चैनल बनाया था जिसपर रिल व विडियो बनाकर डालता था जिसको लेकर मृतक मुमताज, इसहाक का मजाक पूरे गांव वालो के साथ उड़ाता था तथा अभियुक्त इसहाक की मुमताज की बहन से बात चीत होती थी जिसको लेकर मुमताज अपनी बहन को मारा पीटा था जिसके बाद मुमताज की बहन ने इसहाक से बात करना बन्द कर दिया इसके बाद इसहाक अपने नजदीकी मित्रो के साथ मिलकर योजना बनाया कि मुमताज को रास्ते से हटा दिया जाय तत्पश्चात दिनांक 16.12.2023 रविवार की शाम को इसहाक, द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर मुमताज की हत्या कर सिर को काटकर नदी में फेक दिये जिससे की पहचान न हो सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking