News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डेढ़ लाख रुपए से अधिक के बियर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 20, 2023  |  4:23 PM

1,022 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डेढ़ लाख रुपए से अधिक के बियर के साथ तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इसका मतलब ये कि वहां शराब की बिक्री पर रोक है. लेकिन बिहार और आसपास के राज्यों के तस्कर यहां शराब की सप्लाई करने में जुटे रहते हैं. शराब की बिक्री पर रोक होने की वजह से इन तस्करों को मुंह मांगा पैसा मिलता है. जाम की इस कालाबाजारी में तस्कर तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं. एक ऐसा ही मामला जिले की तरया सुजान थाने से सामने आया है. यहां पुलिस ने नए नए तरकीब से शराब तस्करी करने वाले तस्कर को पकड़ा है जो शराब को बिहार में सप्लाई करता था. लेकिन इस बार तस्कर की ये तरकीब काम नहीं आयी और पुलिस ने 55 पेटी बियर के साथ अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

जानकारी के अनुसार, आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 को सकुशल संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध शऱाब के बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्र0नि0 राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान मय पुलिस टीम द्वारा दनियाडी बाजार के पास से 01 पिकअप से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही 55 पेटी बियर किंगफिशर ब्रांड प्रत्येक पेटी में 24 केन 500 ML (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 7,71,600/- रु0) की बरामदगी की गयी तथा मौके से 01 शराब तस्कर प्रमोद यादव पुत्र ज्योति नारायण यादव सा0 मोतीपुर थाना ठकरहा जनपद पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 112/2023 धारा 60/72 आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी करने वाली टीम प्र0नि0 राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान, उ0नि0 पंकज यादव, उ0नि0 उमेश सिंह, हे0का0 विक्रमादित्य सिंह , का0 श्रीकृष्ण मौर्य, का0 अमित यादव, का0 रोहित यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर सम्मिलत रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking