News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विवाह आयोजनों में दिखती है सामाजिक समरसता- पूज्य सन्त उपेन्द्र दास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 27, 2022  |  7:08 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विवाह आयोजनों में दिखती है सामाजिक समरसता- पूज्य सन्त उपेन्द्र दास

कसया/कुशीनगर । नगर पालिका परिषद स्थित वार्ड नम्बर 16 केशव नगर (गोपालगढ़) में बुधवार को रात में लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर बाहुबली युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा का अमृत पान कराते हुए भोजपुरी कथावाचक पूज्य सन्त उपेन्द्र दास महाराज ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि विवाह आयोजनों में सामाजिक समरसता का भाव दिखाई देता है।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

पूज्य सन्त श्री महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि सनातन धर्म में समाज के सभी लोगों के सहयोग से विवाह उत्सव सम्पन्न होता है। समाज के अन्तिम व्यक्ति द्वारा बना डाल लेने के लिए निवेदन करते हुए पूजा अर्चन की जाती है, ढोलक नगाड़े की पूजा, माली के मउर की पूजा की जाती है। भगवान शिव एवं पार्वती श्रद्धा विश्वास के प्रतीक हैं, उनके विवाह की कथा सुनने से जीवन मंगलमय होता है। वह व्यक्ति बड़भागी है जिसके द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन हो, सत्संग से परमात्मा की प्राप्ति सम्भव है| कथा के दौरान भगवान शिव एवं पार्वती की सजीव झांकी प्रस्तुत की गयी। कथा के प्रारम्भ में कमेटी के नवीन राव, अभिषेक सिंह, गोलू सिंह, रानू पाण्डेय, सचिन सिंह, दीपक राव, वृजेश सिंह एवं संजय पाण्डेय द्वारा व्यास गद्दी की पूजा कर कथा व्यास का स्वागत किया। श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाकर आरती उतारी।

इस दौरान भभूति सिंह, महेन्द्र सिंह, बच्चा गोंड, पहलवान गोंड, राम जीत, भवानी, प्रदीप, सुरेश प्रसाद गुप्त, बिन्दू, सुभावती, सुमन, आरती , हेवान्ती आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking