News Addaa WhatsApp Group Join करें

IPS Dhaval Jaiswal SP Kushinagar: IPS धवल जायसवाल ने संभाला कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक का पदभार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 16, 2022  |  6:40 PM

6,621 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
IPS Dhaval Jaiswal SP Kushinagar: IPS धवल जायसवाल ने संभाला कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक का पदभार!

कुशीनगर । एसपी चित्रकूट के पद पर तैनात रहे IPS धवल जायसवाल स्थांतरित होकर कुशीनगर पहुंच गए हैं। खबर है कि जिले के नए एसपी धवल जायसवाल ने शनिवार की शाम जिले की बागडोर संभाल ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने न्यूज अड्डा से चर्चा के दौरान उन्होंने जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है.

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

बता दें कि धवल जायसवाल कुछ महीने पहले ही इलाहाबाद से ट्रांसफर होकर चित्रकूट आए आये हुआ थे और और बहुत कम समय में अपनी सख्त मगर संवेदनशील शैली से नागरिकों के बीच लोकप्रियता अर्जित कर रहे था। इससे पहले इलाहाबाद मे फाफामऊ के एसपी के तौर पर भी उन्होंने आधुनिक पुलिसिंग को लेकर कई शानदार पहल की थीं जिसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। वह कुशीनगर में भी बेहतर कानून व्यवस्था के साथ आधुनिक पुलिसिंग पर भी काम करेंगे.

कौन है IPS धवल जायसवाल

मूल रूप से सुल्तानपुर (यूपी) के रहने वाले धवल जायसवाल 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। धवल जायसवाल पढ़ाई में शुरू से मेधावी रहे हैं। इलाहाबाद विवि से ग्रेजुएट करने के बाद आपने दिल्ली स्थित जेएनयू से स्नातकोत्तर किया और दिल्ली विवि से एमफिल किया। इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी करते हुए दिल्ली विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य किया। इस तरह कड़ी मेहनत और संघर्ष करते हुए 2016 में आईपीएस अफसर बनने के अपने सपने को साकार कर लिया। धवल जायसवाल बताते हैं कि सपना केवल आईपीएस अधिकारी बनने का नहीं था, बल्कि एक आईपीएस अधिकारी के रूप में एक बेहतर, शांतिपूर्ण और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में योगदान करना है। और, यह जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking