News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जश्न मनाएं, मौज करें पर हुड़दंग नहीं, वर्ना जेल में मनेगा नया साल या दुख में :- धवल जायसवाल, एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 29, 2023  |  7:37 PM

165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जश्न मनाएं, मौज करें पर हुड़दंग नहीं, वर्ना जेल में मनेगा नया साल या दुख में :- धवल जायसवाल, एसपी
  • शहर से लेकर गांव तक रहेगी पुलिस की निगरानी, नशे में मिले तो खैर नहीं

कुशीनगर। नववर्ष के आगमन में कुछ ही घंटे शेष हैं और लोग पार्टी के मूड में आते दिख रहे हैं. रंग में भंग नहीं पड़े, इसके लिए पुलिस भी काफी मुस्तैद है. एसपी धवल जायसवाल ने कहा खासतौर पर युवा वर्ग नए साल के मौके को नशे के साथ सेलिब्रेट करते ​हैं और ऐसे में हुड़दंग ज्यादा होता है. आईपीएस धवल जायसवाल बताते हैं जश्न में कोई खलल न पड़े इसलिए उन्होंने नए साल को शांतिपूर्ण और नशे के बहिष्कार के साथ मनाने की अपील की है. साथ ही, उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि नियम कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

कुशीनगर पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने बताया कि नववर्ष के जश्न के दौरान शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात रहेंगेऔर नशे में वाहन चलाने वालों के न सिर्फ वाहन ज़ब्त किए जाएंगे बल्कि सख्त कार्रवाई की जाएगी. महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं. 30 दिसंबर की रात से पुलिस की निगरानी बढ़ा दी जाएगी। होटल और रेस्टोरेंट के भीतर की व्यवस्था उनके संचालकों के जिम्मे रहेगी, जबकि सड़क पर हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शराब पीकर वाहन चलाने, भीड़ वाले स्थानों पर महिलाओं से किसी तरह की बदसलूकी करने या फिर अन्य तरह की असामाजिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस सक्रियता दिखाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. महिला पुलिस भी रात में गश्त पर रहेगी और पुलिस के जवान भी 31 दिसंबर की रात पैट्रोलिंग करेंगे. 31 दिसंबर की रात में जगह जगह बैरीकेडिंग करके पुलिस चेकिंग करेगी। एसपी ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शहर में आम लोग नए साल का जश्न चैन और सुकून से मना सकें। इसके लिए होटल संचालकों और अन्य आयोजकों से पुलिस प्रशासन की टीम जानकारी लेगी। आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती होगी। सीसीटीवी कैमरों के अलावा ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। डीजे बजाने के लिए हाईकोर्ट की गाइडलाइन का पालन करना होगा।

एसपी ने मनचलों से की अलग ढंग से अपील

आईपीएस धवल जायसवाल ने नववर्ष को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा नशे में कार ड्राइव करोगे तो न सिर्फ पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा बल्कि आप हादसे का शिकार भी हो सकते हैं. नववर्ष पर आप अपने परिजनों को उमंग और खुशी की बजाए दुख क्यों देना चाहोगे? इसलिए नया साल सादगी और शांतिपूर्ण ढंग से अपनों के साथ मनाएं.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking