News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: देश के विकास मे आधी आबादी का विशेष योगदान -विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2021  |  8:42 PM

739 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: देश के विकास मे आधी आबादी का विशेष योगदान -विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • भाजपा सरकार के साढ़े चार साल की विकास सहित उपलब्धियों को विधायक रजनीकांत मणि ने बताया l

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कुशीनगर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए विधायक श्री मणि ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन 17सितम्बर से 7अक्टूबर तक विकास उत्सव के रूप मे मना रहे है l केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार किसान हित मे काम कर रहे है l रोजगार के क्षेत्र मे 4.50से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और 3.50लाख युवाओं को सविदा पर नौकरी तथा 82लाख एनएस इकाईयो मे 2करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है l प्रदेश मे अपराध के मामले मे जीरो टालरेंस कि नीति से भारी कमी आयी है l हर बे घर गरीब को घर, बिजली, नल, मुफ्त रसोई गैस कनेक्शनआदि तो कोरोना काल मे गरीबो को मुफ्त राशन योजना से काफ़ी राहत मिला है l सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान कोरोना का मुफ्त टेस्टिंग व टीकाकरण करा रही है जो प्रदेश मे अग्रणीय है l चिकित्सा के क्षेत्र मे प्रदेश के हर एक जनपद मे एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के कार्य मे आगे बढ़ रहा है l सीएम अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओ हेतु छात्रों के लिये निः शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई गयी है ताकि धन के आभाव मे कोई छात्र प्रतियोगी परीक्षा कि तैयारी से वंचित नही रहेगा l आधी आबादी देश के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है l इस सरकार मे 1.50लाख महिलाओ को सरकारी नौकरी, छात्राओं को स्नातक तक निः शुल्क शिक्षा दी जा रही है l मुख्यमंत्री शुमंगला योजना से 10.1लाख बेटियां लाभान्वित हुई है l मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1.25लाख से ज्यादा विवाह संपन्न हो चूका है, तो 10लाख स्वयं सहायता समूह की सहायता से एक करोड़ महिलाओ को रोजगार मिला है l इसके अलावा विकास के मामले मे सर्वाधिक ऐक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, व मेट्रो बनाने मे उत्तर प्रदेश का अपना एक अलग स्थान है l जिसमे कुशीनगर का अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी शामिल है l प्रेस वार्ता के दौरान कुशीनगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, ,कसया देहात मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, टेकुआटार मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्त ,कुबेरस्थान मंडल अध्यक्ष शिव मोहन प्रसाद,गोलू सिंह, लहरी सिंह,रत्नेश श्रीवास्तव ,पंकज तिवारी, अनिल मल्ल आदि बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा
खड्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में 02 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा

खड्डा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के…

कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत
कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking